फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hazrat Imam Hussain remembered martyrdom

हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hazrat Imam Hussain remembered martyrdom
बलरामपुर के उतरौला नगर में निकाली शिया समुदाय के जुलूस में शामिल अकीदतमंद। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। चेहल्लुम नवीं तारीख की रात को अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। इमाम चबूतरों एवं घरों के पास ताजिया व रौजा रखकर इबादत की गई। मुल्क की सलामती एवं समाज में अमन-चैन के लिए दुआ भी मांगी गई।
विज्ञापन

कर्बला के मैदान में सच्चाई और इंसानियत की रक्षा के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ जंग लड़ते हुए शहादत दी थी। चेहल्लुम के नवीं तारीख की रात हजरत इमाम हुसैन की शहादत के याद में अकीदतमंदों ने इस्लाम के धार्मिक स्थलों के रौजों और ताजिया व अलम रखकर फातिहा पढ़ी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष किताबुन्निशा के निर्देश पर अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, सफाई इंस्पेक्टर बहोरन सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह व सुरेश कुमार गुप्ता आदि ने नगर में भ्रमण कर इबादतगाहों, मुख्य मार्गों पर एवं इमाम चबूतरों के आसपास साफ-सफाई, पथ प्रकाश एवं जलापूर्ति आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उतरौला में सुभाषनगर स्थित मरहूम हाजी तुल्लन के इमामबारगाह से चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल युवा अकीदतमंदों ने जंजीरी मातम किया। जुलूस से मजलिस में मौलाना सिब्ते हैदर ने कर्बला की जंग एवं हजरत इमाम हुसैन की शहादत पर प्रकाश डाला। अमया देवरिया में चेहल्लुम का जुलूस हजरत अब्बास के दरगाह से निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed