{"_id":"5d504b008ebc3e6cdb2e9f56","slug":"hazari-prasad-ward-is-struggling-with-bad-roads-and-waterlogging-balrampur-news-lko475947871","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल सड़क व जलभराव से जूझ रहा हजारी प्रसाद वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल सड़क व जलभराव से जूझ रहा हजारी प्रसाद वार्ड
विज्ञापन
बलरामपुर के हजारी प्रसाद वार्ड में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घर के सामने भरा प?
- फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर का हजारी प्रसाद वार्ड विकास से अछूता है। यहां के लोग बिजली, पानी एवं सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। बदहाल सड़क, चारों तरफ गंदगी, कीचड़ व जलभराव की समस्या से वार्ड के लोग जूझ रहे हैं। जल निकासी के लिए नाला एवं नालियों का निर्माण तो कराया गया लेकिन मानक के अनुरूप निर्माण न होने के कारण इसका लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पा रहा है।
वार्ड में सड़क के किनारे नालियां न होने से बारिश होने पर सड़क तालाब का रूप ले लेती है। कीचड़ व जलभराव के चलते सड़क पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। यही हाल जरवा रोड का भी है। जरवा रोड पर सड़क का निर्माण तो करा दिया गया लेकिन नालियों का निर्माण न होने से जलनिकासी नहीं हो पाती है। बारिश का गंदा पानी लोगों के घरों में फैल जाता है।
वार्ड में पेयजल के लिए पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। वाटर सप्लाई की व्यवस्था न होने से यहां के लोग चीनी मिल से पानी लाकर पीने को विवश है। लोकल फाल्ट के नाम पर यहां घंटों बिजली गायब रहती है।
विज्ञापन
खेमचंद सोनी ने बताया कि वार्ड में सफाई कर्मचारी द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती है। चारों तरफ कूड़े का ढेर लगा रहता है। गंदगी के कारण वार्ड में संक्रामक रोग का खतरा हमेशा बना रहता है। वार्ड में नियमित सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए।
नुरुल हुदा ने बताया कि वार्ड में जरवा रोड़ पर सड़क का निर्माण कराया गया है। सड़क ऊंची हो जाने तथा जल निकासी के लिए नाली का निर्माण न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में फैल जाता है। घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं सभासद शिव कुमार का कहना है कि वार्ड में सड़क निर्माण, नाली निर्माण एवं नियमित सफाई आदि के लिए कई बार प्रस्ताव दिया गया। प्रस्ताव के आधार पर वार्ड में काम नहीं कराया गया है। जो काम कराए भी गए हैं प्रस्ताव के अनुरूप न होने से उसका लाभ वार्ड के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। वार्ड की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।