फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hanumat Jayanti Mahotsav starts from today

Balrampur News: हनुमत जयंती महोत्सव का आगाज आज से

Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hanumat Jayanti Mahotsav starts from today
बलरामपुर। वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में श्री हनुमत जयंती महोत्सव का शुभारंभ नौ नवंबर को रुद्राभिषेक के साथ होगा। 14 नवंबर तक चलने वाले हनुमत जयंती महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें अयोध्या, मथुरा एवं वृंदावन सहित अन्य शहरों के संत महंत हिस्सेदारी करेंगे। यह जानकारी हनुमानगढ़ी बलरामपुर के उत्तराधिकारी महंत महेन्द्र दास ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्री मणिरामदास छावनी के पीठाधीश्वर एवं श्री राम जन्म भूमि व श्री कृष्ण जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष स्वामी नृत्य गोपाल दासजी महाराज की अध्यक्षता में श्री हनुमत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ बृहस्पतिवार नौ नवंबर को रुद्राभिषेक के साथ होगा। इसी दिन शाम को राम कथा व मानस प्रवचन के बाद 10 नवंबर को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा, 11 नवंबर को श्रीमद् भागवत गीता सार, 12 नवंबर को श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव व संगीतमयी सुंदरकांड पाठ एवं 13 नवंबर को अखंड राम नाम संकीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान 14 नवंबर को सुबह मंदिर के समक्ष एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर बाद यज्ञ-हवन के बाद अन्नकूट भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बताया कि सभी कार्यक्रम श्री मणिरामदास छावनी अयोध्या के उत्तराधिकारी एवं हनुमानगढ़ी बलरामपुर के महंत कमल नयन दास शास्त्रीजी महराज के दिशा निर्देशन में संपन्न होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed