फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hanuman

बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्घालु

Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hanuman
फोटो-6-बलरामपुर के डीएवी इंटर कालेज के पास भंडारे में बजरंग बली की पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।-सं? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। हनुमानगढ़ी सहित सभी मंदिरों में तमाम धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोगों ने विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या एवं बुद्धि का आशीर्वाद मांगा। व्यापारियों सहित समाजसेवी संस्थाओं ने जगह-जगह पांडाल लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भोर-पहर से ही श्री रामचरित मानस पाठ शुरू किया गया। दिनभर बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के पुजारी उद्घव दास सहित अयोध्या से आए साधू संतों ने पूरे दिन मंगल गान किया। रानी तालाब स्थित हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन का गायन हुआ।
विज्ञापन

भक्तों ने बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर बल, विद्या एवं बुद्घि का आशीर्वाद मांगा। नगर के झारखंडी मंदिर, पीपल तिराहा हनुमान मंदिर, तुलसीपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, उतरौला स्थित दुखहरण नाथ मंदिर एवं भगवतीगंज स्थित हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। इसके अतिरिक्त पचपेड़वा, गैसड़ी, मथुराबाजार, हरैया, शिवपुरा, ललिया, बलरामपुर देहात, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, पेहर बाजार, महदेईया, सादुल्लाहनगर, गैड़ास बुजुर्ग एवं रेहरा बाजार आदि स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ प्रसाद का वितरण
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर बजरंगबली के भक्तों के लिए नगर में जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भगवतीगंज में समाजसेवी व सभासद संजय मिश्रा व अन्य लोगों की तरफ से छोला चावल व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक महेश्वरी, हरिओम महेश्वरी, अनन्य गौरव मिश्रा, मनोज अग्रवाल, किशोरी बाबा व अनूप सर्राफ आदि मौजूद रहे। इसी तरह नगर के डीएवी इंटर कॉलेज के पास अजीत प्रताप सिंह, सूर्यभान सिंह, केदार, अमित, मुकेश चौहान, विकास चौधरी, मनीष चौहान, सोनू, संदीप, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, स्वरूपे सिंह, शुभम चौधरी व रवि श्रीवास्तव आदि ने पूड़ी, सब्जी व नुक्ती प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed