Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Handicrafts and indigenous products are in great demand, attracting buyers

Balrampur News: हस्तशिल्प और देसी उत्पादों की धूम, उमड़े खरीदार

Wed, 19 Nov 2025 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Handicrafts and indigenous products are in great demand, attracting buyers
बलरामपुर के एमपीपी इंटर कॉलेज में खरीदारी करते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एमपीपी इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को शुरू हुए तीन दिवसीय सरस मेले में पहले ही दिन खूब रौनक रही। सदर विधायक पल्टूराम व जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने मेले का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में भारी भीड़ उमड़ी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और स्थानीय लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
विज्ञापन

उद्घाटन के बाद विधायक और डीएम ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, बांस शिल्प, घरेलू सामग्री, देसी मसालों, आचार, मिलेट आधारित खाद्य सामग्री, फर्नीचर और ग्रामीण उद्यमों से जुड़े सामानों को देखकर उन्होंने महिलाओं के कौशल और मेहनत की सराहना की। डीएम ने कहा कि यह मेला न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि महिलाओं को अपनी पहचान बनाने का सशक्त मंच भी प्रदान करता है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीण महिलाओं तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

डीसी मनरेगा/एनआरएलएम सुशील अग्रहरि ने बताया कि मेले में पहले दिन ही खरीदारी को लेकर लोगों में खास उत्साह दिखा। स्थानीय व्यंजन, घर में तैयार किए जाने वाले उत्पाद और हस्तनिर्मित सामान वाले स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। कई जगह महिलाओं द्वारा तैयार किए गए आचार, मुरब्बे, पापड़, हस्तशिल्प और ऊनी सामान की अच्छी बिक्री हुई। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि ऐसे मेले उन्हें अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, उपायुक्त उद्योग नीरज सिंह, डीआईओएस मृदुला आनंद, अखिलेश मौर्या, अनिल द्विवेदी व विवेक गोदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed