Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hallmarks and a proper invoice will protect you from fraud when buying jewellery

Balrampur News: गहनों की खरीदारी में ठगी से बचाएगा हॉलमार्क और पक्का बिल

Tue, 03 Nov 2026 10:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Hallmarks and a proper invoice will protect you from fraud when buying jewellery
बलरामपुर। त्योहारों पर सोने-चांदी के आभूषण खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो चमक-दमक और डिजाइन के साथ उनकी शुद्धता की जांच करना भी जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से मेहनत की कमाई पर चोट लग सकती है। आकर्षक डिजाइन और कम कीमत के ऑफर के बीच ग्राहक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसे तय शुद्धता वाला आभूषण ही मिल रहा है।
विज्ञापन

सोने के आभूषण खरीदते समय उस पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का हॉलमार्क, शुद्धता का निशान और छह अंकों का हॉलमार्क विशिष्ट पहचान नंबर (एचयूआईडी) जरूर देखें। ग्राहक बीआईएस केयर एप पर एचयूआईडी नंबर दर्ज कर आभूषण से जुड़ी जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। 22 कैरेट सोने पर 916, 18 कैरेट पर 750 और 14 कैरेट पर 585 की शुद्धता का निशान होता है। केवल आभूषण की चमक देखकर उसकी गुणवत्ता का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। चांदी के आभूषण खरीदते समय भी हॉलमार्क और शुद्धता का स्तर जांचें। साथ ही आभूषण खरीदने के बाद पक्का बिल जरूर लें। बिल में आभूषण का नाम, शुद्धता, वजन, कैरेट, हॉलमार्क से जुड़ी जानकारी, सोने-चांदी का भाव, मेकिंग चार्ज और जीएसटी का स्पष्ट ब्योरा होना चाहिए।
विज्ञापन


-----------------

चौक रोड के अर्जुन ज्वेलर्स का कहना है कि त्योहारों पर सोने-चांदी की खरीदारी करते समय ग्राहकों को सबसे पहले शुद्धता पर ध्यान देना चाहिए। सोने के आभूषण पर बीआईएस हॉलमार्क और छह अंकों का एचयूआईडी नंबर जरूर जांचें। ग्राहक बीआईएस केयर एप से भी इसकी पुष्टि कर सकते हैं। आभूषण खरीदते समय वजन, कैरेट और मेकिंग चार्ज की जानकारी लें। पक्का बिल जरूर प्राप्त करें, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवतीगंज के राम लखन ज्वेलर्स का कहना है कि ग्राहकों को आभूषण खरीदते समय केवल डिजाइन और चमक नहीं देखनी चाहिए, बल्कि उसकी शुद्धता की भी जानकारी लेनी चाहिए। सोने की खरीदारी में हॉलमार्क की जांच बेहद जरूरी है। दुकानदार से सोने का वजन, शुद्धता और मेकिंग चार्ज स्पष्ट रूप से पूछें। बाजार भाव की जानकारी लेकर खरीदारी करें। पक्का बिल लेने से ग्राहक के पास खरीद का प्रमाण रहता है और भविष्य में गहने बदलवाने में सुविधा होती है।

चंद्रभान राजीव कुमार ज्वेलर्स का कहना है कि त्योहारों में गहनों की खरीदारी के दौरान ग्राहकों को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। सोने के आभूषण पर बीआईएस का हॉलमार्क, शुद्धता का निशान और एचयूआईडी नंबर जरूर देखें। खरीदारी के समय अपनी मौजूदगी में आभूषण का वजन कराएं। बिल में सोने का भाव, वजन, मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग-अलग दर्ज होना चाहिए। इससे ग्राहक को कीमत का पूरा हिसाब मिलता है और पारदर्शिता बनी रहती है।

सब्जी मंडी के आरिफ ज्वेलर्स का कहना है कि सोना-चांदी खरीदना लोगों की मेहनत की कमाई से जुड़ा होता है। इसलिए ग्राहकों को गुणवत्ता और विश्वसनीयता को प्राथमिकता देनी चाहिए। सोने के आभूषण पर हॉलमार्क और एचयूआईडी नंबर की जांच करें। चांदी के आभूषणों में भी उपलब्ध शुद्धता संबंधी पहचान देखें। खरीदारी के बाद पक्का बिल अवश्य लें। बिल में वजन, शुद्धता और सभी शुल्क दर्ज होने चाहिए, जिससे भविष्य में ग्राहक के हित सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed