फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Half the population will win the victory in 626 seats

626 सीटों पर आधी आबादी लहराएंगी परचम

Sat, 06 Mar 2021 09:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
Half the population will win the victory in 626 seats
बलरमपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले की 626 सीटों पर आधी आबादी का परचम लहराएगा। ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, बीडीसी सदस्यों व डीडीसी सदस्य की आरक्षित सीटों पर केवल महिलाएं ही चुनाव लड़ सकेंगी। जिले की 10038 ग्राम पंचायत सदस्य सीटों पर भी 33 प्रतिशत महिलाएं चुनी जाएंगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में ग्राम प्रधान के 800 पद की तुलना में 270 सीटें अनंतिम सूची में महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। अनंतिम सूची में अनुसूचित जनजाति की चार, अनुसूचित जाति की 38, पिछड़ी जाति की 75 और सिर्फ महिला की 153 सीटों पर आधी आबादी को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख की 9 में से तीन सीटों पर महिलाओं को अनंतिम सूची में चुनाव लड़ने के लिए आरक्षण का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक में प्रमुख पद पर अनुसूचित, श्रीदत्तंगज ब्लॉक में पिछड़ी व पचपेड़वा ब्लॉक में महिला प्रत्याशी चुनाव जीतकर अपना परचम लहराएंगी। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की कुल 993 सीटें हैं जिसमें 339 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बीडीसी सदस्य पद पर अनुसूचित जनजाति की पांच, अनुसूचित जाति की 47, पिछड़ी जाति की 90 और महिला के लिए 197 सीटें आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की 40 सीटों में से 14 सीटों पर आधी आबादी का कब्जा होगा। जिला पंचायत सदस्य पद की दो अनुसूचित जाति, चार पिछड़ी जाति और आठ अन्य महिला सीटों पर आधी आबादी को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य पद की 10038 सीटें हैं जहां पर 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। (संवाद)
16.79 लाख वोटर चुनेंगे अपने गांव की सरकार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी सीटों पर 16 लाख 78 हजार 774 वोटर अपने गांव की सरकार चुनेंगे। वोटिंग कराने के लिए जिले में कुल 934 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों से जुड़े 2524 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही हैं।

आठ मार्च तक आरक्षण के संबंध में आपत्तियां ली जाएंगी। आरक्षण के संबंध में मिलने वाली सभी आपत्तियों का निपटारा कराकर 13 से 14 मार्च तक अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा और 15 मार्च को पंचायती राज निदेशालय को सूचना भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed