फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Half the population fixed on the main post of three blocks

तीन ब्लॉकों के प्रमुख पद पर आधी आबादी का कब्जा तय

Mon, 28 Jun 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Half the population fixed on the main post of three blocks
बलरामपुर। जिले के तीन ब्लॉकों में प्रमुख पद पर महिला आरक्षण होने के चलते आधी आबादी का कब्जा होना तय है। जिले के पांच ब्लॉकों में सामान्य वर्ग के बीडीसी ही प्रमुख की सरकार चलाएंगे। एक ब्लॉक में पिछड़े वर्ग से चुने बीडीसी को प्रमुख बनने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों में प्रमुख का चुनाव होना है। बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक प्रमुख के सीटों पर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव कराने की अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। ब्लॉक प्रमुख के पद पर होने वाले चुनाव में भाग्य आजमाने वाले बीडीसी सदस्यों को जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह सत्ता की हनक का डर सता रहा है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के 993 सीटों पर बीडीसी सदस्य चुने गए हैं। जिले के सभी नौ ब्लॉकों में चुने बीडीसी सदस्य ही अपने प्रमुख का चुनाव करेंगे। सदर ब्लॉक में प्रमुख का पद अनुसूचित जाति की महिला, तुलसीपुर ब्लॉक में महिला व उतरौला ब्लॉक में पिछड़े वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉकों में प्रमुख का पद सामान्य वर्ग का है। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में प्रमुख पद का पिछड़े वर्ग में आरक्षित किया गया है। सदर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 159 सीटों पर चुने 29 अनुसूचित जाति, 42 पिछड़ा वर्ग, 30 महिला व 59 सीटों पर सामान्य वर्ग के बीडीसी सदस्य अपने प्रमुख का चुनाव करेंगे।
हरैया सतघरवा ब्लॉक में 134 सीटों पर चुने अनुसूचित जाति के 21, पिछड़े वर्ग के 36, महिला 26 व सामान्य वर्ग के 51 बीडीसी सदस्यों को अपना प्रमुख चुनना है। तुलसीपुर ब्लॉक में 132 सीटों पर अनुसूचित जाति से 5 महिलाओं व 10 पुरुषों, पिछड़े वर्ग से 12 महिलाओं व 23 पुरुषों, 28 महिलाओं और 54 सामान्य वर्ग के बीडीसी सदस्यों को अपने प्रमुख चुनाव करना है।
गैसड़ी ब्लॉक में 124 सीटों पर अनुसूचित जनजाति के तीन, अनुसूचित जाति के 17, पिछड़ा वर्ग के 33, महिला वर्ग के 24 व सामान्य वर्ग के 47 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपना प्रमुख चुनेंगे। पचपेड़वा ब्लॉक में 109 सीटों पर चुने अनुसूचित जनजाति के 10, अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग के 29, महिला वर्ग के 20 व सामान्य वर्ग के 38 बीडीसी सदस्यों को अपना प्रमुख बनाना है।
उतरौला ब्लॉक में 74 सीटों पर जीतने वाले अनुसूचित जाति के 10, पिछड़ा वर्ग के 19, महिला वर्ग के 15 व सामान्य वर्ग के 30 बीडीसी सदस्य मिलकर प्रमुख का चुनाव करेंगे। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 82 सीटों पर आठ अनुसूचित जाति, 22 पिछड़े वर्ग, 18 महिला वर्ग व 34 सामान्य वर्ग के बीडीसी सदस्यों को अपने प्रमुख का चुनाव करना है।
गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में 70 सीटों पर चुने गए 11 अनुसूचित जाति, 18 पिछड़ा वर्ग, 14 महिला वर्ग व 37 सामान्य वर्ग के बीडीसी सदस्य प्रमुख बनाएंगे। रेहरा बाजार ब्लॉक में 109 सीटों पर चुने गए अनुसूचित जाति के 12, पिछड़ा वर्ग के 29, महिला वर्ग के 23 व सामान्य वर्ग के 45 बीडीसी सदस्य अपने प्रमुख का चुनाव करेंगे।

ब्लॉक प्रमुख के सीटों पर भाग्य आजमाने वाले बीडीसी सदस्यों का कहना है कि यदि जिला पंचायत अध्यक्ष की तरह सत्ता की हनक दिखाई गई तो कैसे चुनाव लड़ पाएंगे इस बात का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed