{"_id":"629b9b9b662e7f50954159f7","slug":"hajj-yatra-balrampur-news-lko6337405191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा के लिए 103 लोगों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा के लिए 103 लोगों का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
ोटो-11-बलरामपुर में हज यात्रियों को माला पहनाकर स्वागत करते अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा के लिए 103 लोगों का टीकाकरण
बलरामपुर। हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने तथा टीकाकरण के लिए जिले में तीन स्थानों पर अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाया गया। तीनों स्थानों पर कुल 103 लोगों का टीकाकरण हुआ। हज यात्रियों को हज यात्रा के संबंध में तमाम जानकारी भी दी गई।
डीएम श्रुति के निर्देश पर शनिवार को नगर के जामिया अरबिया अनवारूल कुरान अरबी डिग्री कालेज में हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने शफीक अहमद, तारिक पठान व रफीक मास्टर आदि के साथ हज यात्रियों को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ. श्याम व स्वास्थ्य कर्मी एखलाक, आयूब, विजय पांडेय, विजय यादव व अमरेंद्र कुमार आदि ने 47 हज यात्रियों का टीकाकरण किया। हज ट्रेनर शहर मुफ्ती मौलाना मसीह अहमद कादरी ने कैंप में मौजूद हज यात्रियों को यात्रा शुरू करने से लेकर सऊदी अरब में रहने तथा हज करने से पहले व हज करने के बाद क्या-क्या करना है, इसके बारे में जानकारी दी। हज यात्रियों को बताया कि यात्रा के दौरान वह अपने साथ कितना सामान ले जा सकते हैं।
मदरसे के लिपिक शाहिद महमूद ने हज यात्रियों को हज के दौरान पढ़ी जाने वाली दुआ की किताब अपने तरफ से भेंट की। इस मौके पर डॉ. इकबाल, हाजी अब्दुल हादी, मौलाना नूर मोहम्मद, मुजीब अंसारी, मो. शोएब व अलीम अंसारी आदि मौजूद रहे। बीते दिनों उतरौला में आयोजित हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर में 33 हज यात्रियों तथा पचपेड़वा में 23 हज यात्रियों को टीका लगाते हुए यात्रा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।