फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gunjan became president and Amit became general secretary of the youth bar

गुंजन अध्यक्ष व अमित बने युवा बार के महामंत्री

Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Gunjan became president and Amit became general secretary of the youth bar
बलरामपुर। जिला युवा बार संघ के चुनाव में अभय शेखर सिंह गुंजन अध्यक्ष, अमित कुमार पांडेय महामंत्री व शिव योगी शुक्ला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए है। जिला युवा बार संघ के 290 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी आशुतोष तिवारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी जैनुल आबदीन ने बताया कि जिला युवा बार संघ में 316 सदस्यों के सापेक्ष 290 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अभय सिंह गुंजन ने 93, अनिल कुमार शुक्ला ने 76, मृगेंद्र उपाध्याय ने 68, प्रशांत ओझा ने 29 व सतीश कुुमार श्रीवास्तव ने 24 मत प्राप्त किया। अभय सिंह गुंजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार शुक्ला को 17 मतों से पराजित कर अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पद पर अमित कुमार पांडेय को 186, विवेक कुमार सिंह को 72 व प्रदीप कुमार मिश्रा को 31 मत मिले। एक मत अवैध घोषित किया गया। अमित कुमार पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विवेक कुमार सिंह को 114 मतों से पराजित कर महामंत्री निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिव योगी शुक्ला को 125, ओम प्रकाश यादव को 87 व अरविंद कुमार सिंह को 74 मत मिले।

जिसमें चार मत अवैध पाए गए है। शिव योगी शुक्ला ने निकटतम प्रतिद्वंदी ओम प्रकाश यादव को 38 मतों से पराजित किया। इस मौके पर अधिवक्ता पुष्पेंद्र पांडेय, प्रीतम सिंह पटेल, आकाश सिंह, कार्तिकेय शुक्ल, शुभम सिंह, निरंजन सिंह, लालजी, पंकज पांडेय, अजय चौधरी, रजाउल हशमत, योगेश पांडेय आदि ने जीत की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed