फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   gun,License

पूर्व राज्य मंत्री व विधायक समेत 43 के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
gun,License
बलरामपुर। पूर्व राज्यमंत्री व कई विधायकों समेत 43 शस्त्रधारियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही दो शस्त्रधारियों के भी लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। दोनों शस्त्रधारियों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए अभियोजन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। दो से अधिक शस्त्र लाइसेंस रखने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से से कार्रवाई की गई है। भारी संख्या में शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त होने की प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मचा है। शस्त्रों के लाइसेंस बचाने के लिए लोग जुगाड़ भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दो से अधिक शस्त्र लाइसेंस रखने वालों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के शिकंजे में पूर्व राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव शामिल हैं। पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी का डीबीबीएल 12 बोर का लाइसेंस निरस्त होने के कारण शस्त्र जमा करा दिया गया है। पूर्व विधायक अनवर महमूद खां के रिवाल्वर बेचने पर लाइसेंस निरस्त किया गया है। पूर्व विधायक राम सागर अकेला की पिस्टल का लाइसेंस निरस्त कर शस्त्र जमा करा लिया गया है। पूर्व विधायक विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता के राइफल का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह का डीबीबीएल 12 बोर का लाइसेंस निरस्त करके शस्त्र जमा करा दिया गया है। पूर्व विधायक अनवर महमूद खां के भाई अख्तर महमूद खां के रिवाल्वर बेचने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त सलिल सिंह के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त कर जमा करा दिया गया है। स्व. महाराजा धमेंद्र प्रताप सिंह व महारानी वंदना सिंह के डीबीबीएल 12 बोर का लाइसेंस निरस्त किया गया है। अनिल कुमार तिवारी, अशोक कुमार सिंह, अतीकुर्रहमान, देशराज सिंह, जनरल मैनेजर शुगर फैक्ट्री बलरामपुर, हाजी नवी रजा खां व अनूप पाल सिंह के डीबीबीएल 12 बोर, आशीष प्रताप सिंह, आशीष सिंह व शिक्षक नेता अशोक कुमार पांडेय के रिवाल्वर के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। जाकरुल खां के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जनमेजय सिंह, जीवाश कुमार सिंह, कलीम अहमद, कमलेश प्रताप सिंह, किसवर हुसैन, मंजीत सिंह, मोहम्मद तारिक खां, मुर्तुजा अली, निर्मल कुमार पांडेय, पुरुषोत्तम कुमार, रवि भारती व रेहान अहमद के डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। राजेश कुमार सिंह, शैलेन्द्र विक्रम, उमंग पाल सिंह व विनय कुमार पांडेय के राइफल के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। कमलेश कुमार सिंह, नसीमुल हक, प्रवीण कुमार, सलीम महमूद खां, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरेन्द्र कुमार दास व योगेंद्र नाथ सिंह के रिवाल्वर के लइसेंस निरस्त किये गये हैं। खलवा निवासी मनीष व गोंडा निवासी राकेश कुमार के शस्त्र लाइसेंस निलंबित करके निरस्त करने के लिए अभियोजन कार्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर की गई कार्रवाई : दो से अधिक शस्त्र रखने वालों के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। शासन के निर्देश पर दो से अधिक असलहा रखने वाले शस्त्रधारियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। श्रुति, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed