{"_id":"5d810e438ebc3e016843172c","slug":"gst-rate-to-be-three-five-and-12-percent-kanchal-balrampur-news-lko482066053","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन, पांच व 12 प्रतिशत हो जीएसटी दर : कंछल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन, पांच व 12 प्रतिशत हो जीएसटी दर : कंछल
विज्ञापन
बलरामपुर। जीएसटी की सभी दरें समाप्त कर केवल तीन, पांच व 12 प्रतिशत की जाए। मंडी शुल्क समाप्त किया जाए। व्यापार के सभी लाइसेंस की अवधि आजीवन हो। सर्वे व छापेमारी खत्म की जाए। ट्रैफिक जुर्माना 10 गुना से घटाकर दोगुना किया जाए। ये बातें उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहीं। मंगलवार को जिले के दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 35 वर्ष के संघर्ष के बाद सरकार ने व्यापारियों को तीन हजार रुपये मासिक पेंशन की घोषणा तो कर दी लेकिन यह कम है। इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये मासिक किया जाए।
बनवारी लाल कंछल ने कहा कि दुनिया के 142 देशों में जीएसटी लागू है लेकिन भारत में इसकी दरें सबसे ज्यादा हैं। सभी दरों को खत्म कर सरकार मात्र तीन, पांच व 12 प्रतिशत दरें ही लागू करे। सेस की व्यवस्था समाप्त की जाए। मंडी शुल्क व टैक्स समाप्त किया जाए। व्यापार के लिए जारी होने वाले सभी तरह के लाइसेंस की अवधि आजीवन की जाए। व्यापारियों के होने वाले सर्वे व छापों को समाप्त किया जाए।
पॉलीथिन पर प्रतिबंध सरकार का स्वागत योग्य कदम है। इसे प्रभावी बनाने के लिए सबसे पहले इनका निर्माण करने वाले कारखानों को बंद कराया जाए। मल्टीनेशनल कंपनियों की प्लास्टिक पैकिंग भी बैन की जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो व्यापारी सरकार के इस कदम का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में स्वर्ण जयंती समारोह मनाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा, नगर अध्यक्ष संजय शर्मा, ताराचंद्र अग्रवाल, अमरजीत सिंह समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।