फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ground beaking ceremony,emploment

चार साल में 4775 को मिला रोजगार

Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
ground beaking ceremony,emploment
फोटो-8-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित औद्योगिक निवेशन सम्मेलन में मौजूद जिला पंचायत अ? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-3.0 का लाइव प्रसारण किया गया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्यमियों को संबोधित कर औद्योगिक निवेश के 80 हजार करोड़ के 1406 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया, जिसका लाइव प्रसारण कराया गया। जिले के बारे में भी प्रकाश डाला गया, जिसमें बताया गया कि चार साल में 4775 बेेरोजगारों को बलरामपुर जिले में रोजगार दिया गया। वहीं 929 औद्योगिक इकाइयों ने विभिन्न सेक्टरों पर 766.85 लाख रुपये का निवेश करके लोगों को रोजगार से जोड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मौजूद डीएम श्रुति, सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के सहयोग से जिले में उद्यमियों की संख्या बढ़ रही है। डीएम श्रुति ने कहा कि औद्योगिक निवेश से प्रदेश के साथ-साथ जिले का भी विकास होगा और रोजागार की संभावनाएं बढ़ेंगी। उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में अगस्त 2019 के बाद से कुल 929 औद्योगिक इकाइयों ने 766.85 लाख रुपए का निवेश किया है, जिसमें 4775 बेरोजगारों को रोजगार के सीधे अवसर मिले हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रयास की सराहना की और कहा कि देश आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान एलडीएम डॉ. एनआर बिश्नोई, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, पिंकू सिंह, जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केंद्र के वरिष्ठ सहायक ओंकार सिंह, अनिल गुप्त व मोहम्मद दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed