फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Greenery of employment will come from modern nursery

Balrampur News: आधुनिक नर्सरी से आएगी रोजगार की हरियाली

Sat, 10 Feb 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Greenery of employment will come from modern nursery
बलरामपुर। जिले में 1.28 करोड़ रुपये से एक हाईटेक नर्सरी का निर्माण कराया जाएगा। उद्यान विभाग ने तिलकपुर में नर्सरी बनाने के लिए जमीन भी चिन्हित कर ली है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले बीज से पौधे तैयार किए जाएंगे। खास बात यह है कि हाईटेक नर्सरी के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जाएगी। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर भी मुहैया हो सकेंगे।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उद्यान विभाग ने यह पहल शुरू की है। उद्यान विभाग मनरेगा के तहत तिलकपुर में नर्सरी का निर्माण कराएगा। इससे पहले पचपेड़वा के कृषि विज्ञान केंद्र में एक हाईटेक नर्सरी बनकर तैयार हो चुकी है। नर्सरी के निर्माण कार्य पर 1.28 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले बीजों से फूल व फलों की पौध तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन

संसाधनों की मदद से नर्सरी में पौध को इस तरह से तैयार कराया जाएगा ताकि पौधों को पोषण के लिए आवश्यक पर्यावरण व तापमान व नमी मिल सके। नमी बरकरार रखने के लिए पौध को ढक कर रखने की भी व्यवस्था की जाएगी। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका संचालन कर पौधों की बिक्री से बेहतर आय अर्जित कर आर्थिक रूप से सबल बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके संचालन के लिए उद्यान विभाग महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिलाएगा। जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने बताया कि हाईटेक नर्सरी का काम शुरू हो गया है। नर्सरी बनने के बाद संचालन के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का चयन किया जाएगा। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed