फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Grand tableau of development works will be seen on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर दिखेगी विकास कार्यों की भव्य झांकी

Thu, 23 Jan 2020 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Grand tableau of development works will be seen on Republic Day
बलरामपुर। गणतंत्र दिवस पर विकास कार्यों की भव्य झांकी दिखाई जाएगी। पुलिस लाइन की परेड में मुख्य अतिथि को सलामी देने की जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। ध्वजारोहण के साथ अन्य कार्यक्रमों की भी गणतंत्र दिवस पर धूम रहेगी। डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी विभागों के अफसरों को गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों को शानदार ढंग से कराने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम से जूनियर व सीनियर बालक वर्ग में रेस प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रात: 08.30 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम ध्वजारोहण करेंगे। कोषागार के आर्म्स गार्ड ध्वज को सलामी देंगे। जिले की सभी 801 ग्राम पंचायतों के प्रधान गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम कराएंगे। प्रात: 09.30 बजे एसपी देवरंजन वर्मा की तरफ से पुलिस लाइन में परेड कार्यक्रम कराया जाएगा। मुख्य अतिथि को सलामी देने के साथ ही पुलिस बलों की रंगारंग झांकी निकाली जाएगी। सभी शिक्षण संस्थानों में प्रात: 10 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा और राष्ट्रगान के साथ ही अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल व महिला अस्पताल में डीएम व सीडीओ अमनदीप डुली मरीजों को फल बांटेंगे। नगर पालिका परिषद बलरामपुर के झंझराव, उतरौला के वार्ड नंबर एक व दो गांधी नगर और तुलसीपुर व पचपेड़वा के हरिजन बस्ती वार्ड की साफ-सफाई कराई जाएगी। सीडीओ व पीडी अनिल कुमार सिंह की निगरानी में विकास भवन परिसर से विकास कार्यों की भव्य झांकी निकाली जाएगी। ये झांकी वीर विनय चौराहे से नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। कुष्ट रोगियों को सीएमओ फल बांटेंगे। एमपीपी इंटर कॉलेज में एनसीसी व स्काउट गाइड की तरफ से रूट मार्च निकाला जाएगा। एमएलके पीजी कॉलेज में कवि सम्मेलन होगा। डीएम ने सभी विभागों के अफसरों को धूमधाम के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed