फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Government vehicles are avoiding high security number plates

Balrampur News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से परहेज कर रहे सरकारी वाहन

Sun, 07 Jun 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Government vehicles are avoiding high security number plates
फाटो-3,4- बलरामपुर में सरकारी वाहन पर लगा साधरण नंबर प्लेट ।-संवाद - फोटो : 1
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और वाहनों की पहचान सुरक्षित बनाने के लिए भले ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) अनिवार्य किया गया हो, लेकिन जिले में नये नियम का पालन नहीं हो रहा है। जिले में कई सरकारी वाहनों पर अभी भी एचएसआरपी नहीं लग पाया है, ऐसे में नियमों के पालन को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की तरफ से निजी और व्यावसायिक वाहनों को निर्धारित समय सीमा के अंदर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए गए थे। विभाग समय-समय पर अभियान चलाकर वाहन स्वामियों को जागरूक भी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कई सरकारी विभागों के वाहनों में अब भी पुरानी नंबर प्लेटें लगी हुई दिखाई दे रही हैं। विकास भवन, कलेक्ट्रेट व सीएमओ कार्यालय में आने-जाने वाले कई वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगा है। नगर के रवि गुप्त, मोहित मोदनवाल, सूरज पटेल व रोहित सहाय ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारी आम लोगों के वाहनों का चालान कर देते हैं, लेकिन सरकारी वाहनों पर कार्रवाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन


बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नहीं मिलेगा प्रदूषण प्रमाण पत्र
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) के वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं जारी किया जाएगा। परिवहन विभाग की तरफ से वाहनों के नियम में बदलाव किया गया है। 15 अप्रैल से ही नया नियम लागू किया गया था। बावजूद इसके जिले में अधिकांश सरकारी वाहनों में एचएसआरपी प्लेट नहीं लगे हैं। ऐसे में उन वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र कैसे जारी हो रहा है, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed