{"_id":"617c2eec95ba5810707632e7","slug":"government-tomato-onion-car-is-nowhere-to-be-seen-balrampur-news-lko6023352100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को ढूंढे नहीं मिल रही सरकारी टमाटर-प्याज की गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को ढूंढे नहीं मिल रही सरकारी टमाटर-प्याज की गाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मंहगाई पर अंकुश लगाने के लिए सस्ते रेट पर टमाटर व प्याज बेंचने के लिए जिला प्रशासन ने जो गाड़ियां रवाना की है वह लोगों को ढूंढने पर भी नहीं मिल रही है। लोग दुकानों से महंगा टमाटर व प्याज खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इन गाड़ियों का समय व स्थान नियत करने की मांग की है।
विदित हो कि बीते दिन डीएम ने महंगाई पर काबू करने के लिए जरूरी सामानों की जमाखोरी न किए जाने तथा सरकारी वैन से सस्ता टमाटर, प्याज व आलू बेंचने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में गुरुवार एडीएम राम अभिलाष ने चार गाड़ियों को सस्ता टमाटर व प्याज आम लोगों में बेचने के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया था।
इन गाड़ियों से 34 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज तथा 42 रुपये प्रति किलोग्राम टमाटर बेंचने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को अखबारों में यह खबर छपने के बाद लोग सरकारी टमाटर व प्याज की गाड़ी खोज रहे हैं।
विज्ञापन
नगरवासी अभय पाल, विकास श्रीवास्तव, महमूद, शफीक, कल्लू कश्यप व अटल शर्मा आदि ने बताया कि सस्ता टमाटर, प्याज बेंचने वाली सरकारी गाड़ी ढूंढने पर भी नहीं मिल रही है।
इन लोगों ने डीएम से मांग की है कि इन गाड़ियों का समय व स्थान निश्चित किया जाए। ताकि लोग प्रशासन की इस सराहनीय पहल का लाभ उठा सके। इन लोगों ने यह भी बताया कि सरकारी गाड़ी न मिलने से बाजार में प्याज 45 रुपये तथा टमाटर 60 रुपये प्रति किलोग्राम खरीदना पड़ रहा है। इस संबंध में मंडी समिति निरीक्षक जगराम वर्मा ने बताया कि इन गाड़ियों को सब्जी मंडी में जाकर सस्ता टमाटर व प्याज बेचने का निर्देश दिया गया है।