फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Government schemes will lead to the progress of Tharu tribe

सरकारी योजनाओं से होगी थारु जनजाति की उन्नति

Tue, 04 Oct 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government schemes will lead to the progress of Tharu tribe
बलरामपुर। राष्ट्र जागरण अभियान की संयोजिका सुबूही खान ने थारु बाहुल्य गांवों में तीन दिवसीय प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया। वहां की समस्याओं से रूबरू हुईं। ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए सरकार की योजनाओं से क्षेत्र के चहुमुखी विकास का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

राष्ट्र जागरण अभियान की संयोजिका सुबूही खान एक से तीन अक्तूबर तक पचपेड़वा क्षेत्र के थारु बाहुल्य गांव भुसहर ऊंचवा, विशुनपुर विश्राम व भौरीसाल गांव में प्रवास पर रहीं। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज विशुनपुर विश्राम में छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने नारी शक्ति तथा सामाजिक व राष्ट्र कल्याण के विषय में अपनी बात रखी। सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी व लव जिहाद जैसे अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अभिभावकों को सचेत रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

भुसहर ऊंचवा गांव में लोगों ने सुबूही खान को शुद्ध पेयजल उपलब्ध न होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को जल्दी ही साफ पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नेपाल सीमा पर बसे भौरीसाल गांव का रास्ता जंगल व पहाड़ी नाले के बीच से होकर निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुबूही खान को बताया कि यहां बेहतर उपचार व पढ़ाई का कोई इंतजाम नहीं है। इसके लिए लोगों को पहाड़ी नाला पार करके कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यहां स्थित एसएसबी कैंप में सोलर आधारित मिनी वाटर सप्लाई के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। मगर सिस्टम खराब होने के कारण लोगों को स्वच्छ पानी नसीब नहीं हो रहा है। गांव में बिजली के लिए सोलर पैनल भी लगे हैं, लेकिन तार टूटने के कारण बल्ब नहीं जल रहे हैं।

सुबूही खान ने स्थानीय लोगों को जल्दी ही इन समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने अनुसूचित जनजाति व थारु जनजाति के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकारी योजनाओं के जरिए क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इस अवसर पर आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह संजय सिंह, इंद्रेश कुमार गौतम, धर्मेंद्र सिंह, सुुुुभाष यादव, धनीराम, मंगल थारु, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed