फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Government market will be decorated from today, buyers will rise

आज से सजेगा सरकारी बाजार, उमड़ेंगे खरीदार

Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government market will be decorated from today, buyers will rise
बलरामपुर। जिले के दो नगरों मेंलगने वाले दीवाली मेले का आगाज 28 अक्तूबर को धूम के साथ होगा। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की तरफ से परेड ग्राउंड व उतरौला की तरफ से रामलीला मैदान में दीवाली मेले की धूम रहेगी। चार नवंबर तक चलने वाले मेले में सभी के मन को लुभाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

दीवाली मेले में घरेलू उत्पादों के बिक्री की धूम रहेगी। स्ट्रीट वेंडरों व स्वयं सहायता समूहों की तरफ से मेलों में उत्पादों की बिक्री करने के लिए स्टाल लगाए गए हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों व परिवार के लोगों के लिए मनोरंजन आदि के साधन भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष ने बुधवार को बताया कि बलरामपुर के परेड ग्राउंड व उतरौला के रामलीला मैदान में 28 अक्तूबर से दीवाली मेला शुरू हो जाएगा। स्ट्रीट वेंडरों व स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का इंतजाम दोनों नगर निकायों के ईओ ने किया है। कृषि, उद्यान, उद्योग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, मत्स्य, महिला कल्याण, समाज कल्याण, श्रम, पंचायती राज व बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के लाभार्थियों पंजीकरण होगा। मेले में आने वाले लोगों को बैंकों की तरफ से डिजिटल लेनदेन के बारे में बताए जाएंगे। अपर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को मेला प्रभनारी बनाया गया है। सभी विभागों की तरफ से मेले में पोस्टर व बैनर लगाकर योजनाओं के प्रचार-प्रसार किए जाएंगे।
मेले में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम कराए जाएंगे। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर मेले के सभी कार्यक्रम किए जाएंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मैजिक शो, नुक्कड़ नाटकव कठपुतली आदि कार्यक्रमों की धूम रहेगी। स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स, विभिन्न प्रकार के पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

बच्चों के लिए आकर्षक झूले व दर्शकों को फूड स्टॉल का मजा मिलेगा। मेले में वाहनों के पार्किंग व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का सटेज सजा हुआ है। बहराइच निवासी अख्तर अली ने मेले में ड्रेगन, हवाई व टेरा-टेरा झूला, मिक्की माउस, हवाई ट्रेन और कई तरह के घरेलू व श्रृंगार के सामानों की दुकानें लगाई हैं। ईओ राकेश कुमार जायसवाल ने सिविल जेई भरत सिंह, जलकल जेई आरके पुरी, सफाई इंस्पेक्टर बहोरन सिंह, सुरेश कुमार गुप्ता व राजस्व निरीक्षक हर्षित मिश्र को दीवाली मेले की व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed