{"_id":"6afddf934f7bc3602003668c","slug":"government-buildings-targeted-by-thieves-a-series-of-incidents-sparks-panic-balrampur-news-c-99-1-slko1029-157987-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चोरों के निशाने पर सरकारी भवन, एक के बाद एक वारदातों से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चोरों के निशाने पर सरकारी भवन, एक के बाद एक वारदातों से दहशत
Wed, 18 Nov 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
जरवा। क्षेत्र में चोरों के निशाने पर अब सरकारी भवन हैं। पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र और सरकारी विद्यालयों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चोर बैटरी, इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरे, मशीन और गैस सिलेंडर तक उठा ले जा रहे हैं। एक के बाद एक हो रही घटनाओं के बावजूद अब तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जरवा की बघेलखंड चौकी अंतर्गत नवानगर गांव में पांच नवंबर की रात चोरों ने पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र और कंपोजिट विद्यालय को निशाना बनाया था। यहां से दो बैटरी, सीसीटीवी कैमरा, मशीन और इनवर्टर चोरी कर लिया गया था। प्रधानाचार्य पाटेश्वरी प्रसाद, प्रधान प्रतिनिधि शिवेंद्र सिंह और पंचायत सहायक महेश की सूचना पर थाना प्रभारी अरुण कुमार पाटिल और उपनिरीक्षक संतोष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दो दिन में घटना का खुलासा करने का भरोसा दिया था, लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।
इसी रात तुलसीपुर देहात में भी पंचायत सचिवालय और कंपोजिट विद्यालय में चोरी की घटना हुई थी। प्रधान नसीम खान के मुताबिक, घटना के बाद से अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, बीते रविवार को छपिया सुखरामपुर के पंचायत सचिवालय और प्राथमिक विद्यालय से दो गैस सिलेंडर और एक बैटरी चोरी कर ली गई। प्रधान रामकेश मौर्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
इसी तरह 12 नवंबर को मनकौरा काशीराम के पंचायत सचिवालय से सीसीटीवी कैमरा, मशीन, इनवर्टर और दो बैटरियां चोरी हो गईं। प्रधान जोखुराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके अलावा भवनियापुर निवासी और विकासखंड गैसड़ी में तैनात पंचायत सचिव बृजेश कुमार अंबानी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से चोर इनवर्टर और बैटरी उठा ले गए।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल ने मंगलवार को थाना तुलसीपुर में क्षेत्रीय चौकीदारों के साथ बैठक की। उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।