{"_id":"5d54424e8ebc3e6d14260672","slug":"government-agencies-will-buy-paddy-at-rs-1815-per-quintal-balrampur-news-lko4763356143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी एजेंसियां खरीदेंगी 1815 रुपये प्रति क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी एजेंसियां खरीदेंगी 1815 रुपये प्रति क्विंटल धान
विज्ञापन
बलरामपुर। सरकारी एजेंसियां 1815 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चालू खरीद वर्ष में धान की खरीदारी करेंगी। धान खरीद की प्रक्रिया में तेजी लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले के सभी किसानों से विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बीते दिन बताया कि धान खरीद वर्ष 2019-20 में एक नवंबर से खरीदारी शुरू कर दी जाएगी। बिचौलियों के चंगुल से बचने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग के वेबसाइट पर किसानों को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड, खतौनी, मोबाइल नंबर एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ साइबर कैफे, कॉमन सर्विस सेंटर व एंड्रायड फोन के माध्यम से कराना होगा।
इस वर्ष धान की समर्थन मूल्य सरकार की तरफ से 1815 रुपये प्रति क्विंटल की दर से निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद में रजिस्ट्रेशन करानेे वाले किसान संशोधन जरुर करा लें। असुविधा व दिक्कत होने पर डिप्टी आरएमओ कार्यालय में कार्यरत कर्मिक के मोबाइल नंबर 9235585111 पर किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन करते समय सावधानी अवश्य रखें। बैंक पासबुक में अंकित नाम व आधार कार्ड में अंकित नाम तथा खतौनी में दर्ज नाम व उनके स्पेलिंग में समानता होनी चाहिए। अन्यथा भुगतान मिलने पर दिक्कतें आएंगी।