फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Got 25 thousand vaccine doses to save from Lumpy

Balrampur News: लंपी से बचाने को मिली 25 हजार वैक्सीन खुराक

Wed, 06 Sep 2023 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Got 25 thousand vaccine doses to save from Lumpy
बलरामपुर। लंपी बीमारी से गोवंशों को बचाने के लिए पशु पालन विभाग ने जिले में टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके लिए विभाग को 25 हजार वैक्सीन की खुराक मिली हैं। इसके साथ ही पशुओं को लंपी के संक्रमण से बचाने के लिए विभागीय स्तर पर एक कंट्रोल रूम भी स्थापित कर एक एडवाइजरी भी जारी की है। यह जानकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम नगीना राम ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पशुओं में होने वाली लंपी स्किन डिसीज (एलएसडी) बीमारी गांठदार त्वचा रोग है। इसका प्रकोप सबसे पहले 2019 में पश्चिम बंगाल में देखा गया था। इसके बाद धीरे-धीरे यह बीमारी देश के अन्य राज्यों में भी फैल गई। लंपी संक्रमण से ग्रसित गोवंश का दूध 100 डिग्री सेल्सियस पर उबालकर ही उपयोग करना चाहिए। भरोसा दिलाया कि फिलहाल जिले में इस बीमारी का कोई खास प्रभाव नहीं है। इसके बावजूद सुरक्षा के दृष्टिगत गोवंशों को लंपी बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए विभाग को 25 हजार टीके की खुराक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed