फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gold medals and checks given to 10 students

Balrampur News: 10 विद्यार्थियों को दिए स्वर्ण पदक व चेक

Sat, 08 Feb 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 08 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Gold medals and checks given to 10 students
बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अति​थि। 
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में चल रहे संस्थापक सप्ताह समारोह का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रकाश पर्व के रूप में मनाए गए संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतिम दिन महाविद्यालय की तरफ से 10 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। सभी मेधावियों को 10-10 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव पर्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि बलरामपुर राज परिवार के प्रतिनिधि राजा ऐश्वर्यराज सिंह, प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बीके सिंह एवं प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने महाराजा दिग्विजय सिंह व महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष पूजा मिश्रा ने स्वाति वाचन व महाविद्यालय के कुलगीत से प्रकाशोत्सव पर्व की शुरूआत की।
विज्ञापन

अतिथियों ने स्नातकोत्तर के विज्ञान में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए निधि पांडेय, कला स्नातकोत्तर के लिए सोनाली जायसवाल, वाणिज्य स्नातकोत्तर के लिए वर्षा गुप्ता, विज्ञान स्नातक के लिए प्रेक्षा शुक्ला, कला स्नातक के लिए ममता शुक्ला, वाणिज्य स्नातक के लिए आकृति श्रीवास्तव, बीएड के लिए अनन्या सिंह, बीसीए के लिए हर्ष गुप्त, बीबीए के लिए तैय्यबा शफीक व एमएससी रसायन शास्त्र के लिए शिवानी सोनी को स्वर्ण पदक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सभी मेधावियों को 10-10 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, जनवार कुल के प्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed