फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Goddess Brahmacharini worshiped

देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की

Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Goddess Brahmacharini worshiped
बलरामपुर। नवरात्र में भक्तों की आस्था को कोरोना महामारी भी नहीं डिगा पा रही है। रविवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मंदिरों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। घरों में भी मां ब्रह्मचारिणी की आराधना पूरी श्रद्धा के साथ की गई। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की साधना के लिए भोर से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मां भगवती की दूसरी शक्ति का नाम देवी ब्रह्मचारिणी है और नवरात्र की द्वितीया के दिन देवी के इसी स्वरूप की पूजा का विधान है। धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान ब्रह्मा की शक्ति होने के कारण मां के इस स्वरूप को ब्रह्मचारिणी कहा गया। जब मानस पुत्रों से सृष्टि का विस्तार नहीं हो सका तो ब्रह्मा जी की इसी शक्ति ने सृष्टि का विस्तार किया। इसीलिए स्त्री को सृष्टि का कारक माना गया है।
विज्ञापन

मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मानी गई हैं। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र की द्वितीया तिथि को देवी के इस स्वरूप की आराधना करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। घर में धनधान्य और खुशहाली आती है। इसी मान्यता के चलते शारदीय नवरात्र की द्वितीया तिथि को जिले के सभी देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 शक्तिपीठों में से एक देवीपाटन शक्तिपीठ में भोर पहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। भक्तों ने सूर्यकुंड में स्नानकर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बारी-बारी से मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। यहां भोर पहर से लेकर देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। इसी तरह बिजलीपुर स्थित बिजलेश्वरी देवी मंदिर में भी सुबह से लेकर रात तक देवी की आराधना के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही।
इसके अतिरिक्त तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, सोहेलवा स्थित रहिया देवी मंदिर, वाराही देवी मंदिर, उतरौला स्थित दुखहरन नाथ मंदिर, ज्वाला देवी मंदिर, पेहर बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर, महुआ इब्राहिम स्थित करिया दुर्गा मंदिर तथा नगर स्थित झारखंडी मंदिर, समय माता मंदिर, बड़की बहिनी मंदिर एवं कालीथान पर भी भक्तों ने विधि-विधान के साथ मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की।

भक्तों ने मां ब्रह्मचारिणी को चुनरी चढ़ाकर परिवार के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह सजे पूजा पांडाल में मां की पूजा-अर्चना की जा रही है। यहां भी शासन द्वारा निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed