फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   GGIC girls forced to study in dilapidated building

जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर राजकीय की छात्राएं

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
GGIC girls forced to study in dilapidated building
बलरामपुर। जर्जर भवन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं पढ़ने को मजबूर हैं। भवन जर्जर होने के चलते अभिभावकों को हादसे की चिंता सता रही है। उतरौला विकास मंच की तरफ से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र शिक्षा विभाग के नाम से भवन हस्तांतरित कराने की मांग की गई है। शिक्षा विभाग के नाम से जमीन न होने के चलते हर साल बजट वापस चला जाता है।
विज्ञापन

उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन के साथ अभिभावकों ने बीते दिन एएडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज उतरौला का संचालन राजस्व विभाग के भवन में किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग को जमीन हस्तांतरित न होने से हर साल भवन निर्माण को मिलने वाला बजट वापस चला जाता है। विद्यालय की छात्राएं जर्जर व खपरैल भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राएं जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि जमीन हस्तांतरित कराने के लिए डीएम व सीडीओ के माध्यम से हर साल शासन को पत्रावली भेजी जा रही है। भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया शासन में विचाराधीन है। एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव ने डीआईओएस को शासन में पैरवी करने का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed