{"_id":"6581d9a566447a69600a559d","slug":"gave-flowers-and-advised-to-follow-traffic-rules-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5438-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फूल भेंटकर दी ट्रैफिक नियमों के पालन की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फूल भेंटकर दी ट्रैफिक नियमों के पालन की नसीहत
Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की तरफ से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद पुलिस कर्मियों ने वाहन चालकों को फूल भेंट कर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही कोहरे में दुर्घटना से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप भी लगवाएं गए।
एआरटीओ अरविंद कुमार ने बताया कि सभी वाहन चालक चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट व बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए ताकि मार्ग दुर्घटना होने पर गंभीर चोट से बचा जा सके। इस अवसर पर सभी चालक व अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को फूल देकर हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान चेतावनी के बाद भी ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर 32 वाहनों का ई- चालान कर उन पर 45 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। कार्यक्रम में प्राइवेट बस यूनियन के जब्बार खां व राजू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।