फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gathering of private buses near Transport Corporation bus stand

Balrampur News: परिवहन निगम बसअड्डे के पास निजी बसों का जमावड़ा

Thu, 17 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 17 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gathering of private buses near Transport Corporation bus stand
बलरामपुर। स्थानीय डिपो के आसपास प्राइवेट बसों व टैक्सियों का जमावड़ा लग रहा है। निजी वाहन चालक रोडवेज बसअड्डा आने वाले यात्रियों को पहले ही बैठा लेते हैं। इससे परिवहन निगम को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है। इसके बावजूद भी परिवहन निगम की तरफ से इन निजी बस व टैक्सी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बस स्टेशन से एक किलोमीटर की परिधि से दूर सभी प्राइवेट सवारी वाहनों को खड़ी किए जाने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है। प्राइवेट वाहन संचालकों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाए जाने के बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। सवारी बैठाने के मामले में रोडवेज चालक व परिचालक कई बार विरोध जता चुके हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों की अनदेखी के कारण प्राइवेट वाहन चालकों का हौसला बुलंद हैं। रोडवेज से प्रतिदिन हजारों सवारियों को प्राइवेट वाहन चालक बैठाकर ले जाते हैं। इससे परिवहन निगम को लाखों रुपये के राजस्व को चूना लग रहा है।
विज्ञापन


रोडवेज के आसपास सवारी बैठाने पर होगा चालान
बस स्टेशन से एक किलोमीटर की परिधि में निजी बस व टैक्सी न खड़ी करने का निर्देश दिया गया है। रोडवेज के आसपास से सवारी बैठाने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। दो दिन पूर्व एआरटीओ ने एक प्राइवेट बस का चालान भी किया है। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। - वीके वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed