{"_id":"64592c71872646d3180a02b6","slug":"gasdi-result-will-come-first-balrampur-news-c-13-1-223446-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सबसे पहले आएगा गैसड़ी का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सबसे पहले आएगा गैसड़ी का परिणाम
Mon, 08 May 2023 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 08 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में सबसे पहले मतगणना का परिणाम गैसड़ी नगर पंचायत का आएगा। जबकि दूसरे नंबर पर पचपेड़वा का परिणाम आएगा। मतगणना की तैयारियों को लेकर अधिकारी जुटे हुए हैं।
जिले के पांचों निकायों के लिए 13 मई को मतगणना होगी। गैसड़ी नगर पंचायत नवसृजित है। यहां पर कुल 12 हजार 886 मतदाताओं में से मात्र 7962 ने ही वोट डाला। ऐसे में सबसे पहले चुनाव परिणाम यहां के आने की बात कही जा रही है। पचपेड़वा में कुल 25 हजार 38 मतदाता है। इसमें से महज 13 हजार 513 ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद अन्य निकायों का परिणाम आएगा।
मतगणना को लेकर प्रशासन ने अब नए सिरे से टेबल लगाने की तैयारी की है। आयोग के निर्देश पर पहले की व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। सीडीओ संजीव कुमार मौर्या ने बताया कि मतगणना को लेकर अधिकारियों की टीम लगाई गई है। हर एक मेज पर पांच कर्मियों को लगाया जा रहा है।