{"_id":"6aac218439016b500700ac2b","slug":"ganeshotsav-celebrations-in-full-swing-devotees-throng-the-maha-aarti-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154931-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गणेशोत्सव की धूम, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गणेशोत्सव की धूम, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
Thu, 17 Sep 2026 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी बाजार में निकले श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
बलरामपुर। जिले भर में गणेश पूजन महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा पंडालों में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालु विघ्न विनाशक भगवान श्रीगणेश की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
नगर के झारखंडी मंदिर प्रांगण स्थित पूजा पंडाल में बुधवार रात महाआरती हुई। आसपास की महिलाएं सुंदर थालियां सजाकर आरती में शामिल हुईं। दशरथ गद्दी अयोध्या धाम के महंत कृपालु जी महाराज, उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महाराज, झारखंडी मंदिर के महंत सोनू गिरी जी महाराज, भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र और झारखंडी मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर महाआरती का शुभारंभ किया।
महाआरती में नेत्र सर्जन डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, संजय राव, अमरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, पप्पू गुप्ता, लकी गुप्ता, विनय गिरी और बाबा दीन तिवारी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
पट खुलते ही गूंजे गणपति के जयकारे
महराजगंज तराई। आसपास के क्षेत्रों में भी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। महराजगंज कस्बे के चौक मंदिर पर गणेश उत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने श्रीगणेश प्रतिमा की आंख से पट्टी खोलकर किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व श्रावस्ती के जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने पट खुलने के बाद भगवान श्रीगणेश की आरती उतारी। इस अवसर पर पर अनूप गुप्ता, रविंद्र कुमार, विशाल गुप्ता, आशीष कौशल, रवि कौशल, रिंकू साहू, कौशिक और विकास गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विसर्जन शोभायात्रा निकाली
गैसड़ी। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में 11 स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। दो दिन पूजा-अर्चन के बाद बृहस्पतिवार को नव युवक गणेश महोत्सव और श्री गणपति जन जागरण समिति की तरफ से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। डीजे की धुन पर श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आ... का जयकारे लगाते हुए थिरकते नजर आए। जुलूस में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रिंस वर्मा, विष्णु विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, अंकुर जायसवाल, बब्बू गुप्ता, विष्णु दयाल गुप्ता, आकाश कसौधन, विक्की सोनी, संजय सोनी और सब्लू जायसवाल शामिल हुए।