फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ganesh Chaturthi celebrated with social distancing

सामाजिक दूरी की पालन करके मनाई गई गणेश चतुर्थी

Sun, 23 Aug 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi celebrated with social distancing
श्रीदत्तगंज (बलरामपुर)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर रविवार को स्थानीय सोमनाथ मंदिर पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान श्रीगणेश की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ किया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार मूर्ति स्थापित नहीं की गई हैं। लोगों ने गणपति बप्पा से कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मंगलाचार्य महंत जितेंद्र वन व पंडित राज करन पाठक ने भगवान श्रीगणेश की विधिवत पूजा अर्चना करते हुए जग कल्याण की कामना की। महंत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मंदिर पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण होने के कारण सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। पंडालों में मूर्तियां भी स्थापित नहीं की गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर में स्थापित भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की पूजा अर्चना के लिए एक बार में केवल श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाता है। इस अवसर पर राजेश कुमार, रामजी जायसवाल, सोम जायसवाल, शिवा व उत्कर्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed