फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   gainsari 292 vidhan sabha 2022 gainsari vidhan sabha 2022,balrampur 294 vidhan sabha 2022 balrampur vidhan sabha 2022.

भाजपा ने पुराने चेहरों पर जताया विश्वास, बनाया प्रत्याशी

Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
gainsari 292 vidhan sabha 2022  gainsari vidhan sabha 2022,balrampur 294 vidhan sabha 2022  balrampur vidhan sabha 2022.
फोटो-4-शैलेश कुमार सिंह शैलू, गैसड़ी विधान सभा - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले की चारो विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नाम को लेकर चल रही अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। पार्टी ने सभी पुराने चेहरों पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है। प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होते ही दावेदारों के समर्थकों ने जमकर खुशी जताते हुए घोषित प्रत्याशियों को फिर से भारी मतों से जिताने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

बलरामपुर सदर विधान सभा सीट से पार्टी ने राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पल्टूराम पर एक बार फिर दांव लगाते हुए प्रत्याशी बनाया है। वर्ष 2017 में पल्टूराम ने गोंडा से बलरामपुर आकर चुनाव लड़ा था और कुल 89401 मत पाकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी शिवलाल को हराया था। शिवलाल को कुल 64541 वोट मिले थे। इसी तरह तुलसीपुर विधान सभा सीट से भी पार्टी के विधायक कैलाश नाथ शुक्ल फिर से चुनाव मैदान में होंगे। कैलाश नाथ ने पिछला चुनाव 62296 वोट पाकर जीता था। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी जेबा रिजवान 43637 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रही थी। उतरौला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी ने पुन: कुर्मी वोटों पर भरोसा जताते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा उर्फ शशिकांत को मैदान में उतारा है। राम प्रताप ने 83062 वोट पाकर जीत हासिल की थी। यहां पर सपा के आरिफ अनवर हाशमी 55926 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2017 का चुनावी मुकाबला काफी रोचक रहा था। यहां पर भाजपा के युवा नेता शैलेश कुमार सिंह शैलू ने 55176 मत पाकर चुनाव जीता था। बसपा प्रत्याशी अलाउद्दीन खां 53413 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा ने इस सीट पर फिर से शैलेश कुमार सिंह को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पूर्व तुलसीपुर, गैसड़ी तथा उतरौला सीट पर टिकट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। टिकट फाइनल होते ही इन कायसों और सभी तरह की अटकलों पर विराम लग गया है। इससे पूर्व कांग्रेस ने बलरामपुर सदर, गैसड़ी तथा उतरौला से और सपा ने केवल बलरामपुर सदर व गैसड़ी सीट पर प्रत्याशी के नाम घोषित किए हैं। भाजपा ने चारों सीटों पर एक साथ सभी प्रत्याशियों के नाम घोषित कर अन्य विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया है।

फोटो-2-कैलाश नाथ शुक्ला, तुलसीपुर विधान सभा

फोटो-2-कैलाश नाथ शुक्ला, तुलसीपुर विधान सभा- फोटो : BALRAMPUR

फोटो-3-राम प्रताप वर्मा, उतरौला विधान सभा

फोटो-3-राम प्रताप वर्मा, उतरौला विधान सभा- फोटो : BALRAMPUR

फोटो-1-पल्टूराम, सदर विधान सभा

फोटो-1-पल्टूराम, सदर विधान सभा- फोटो : BALRAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed