फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   From cities to villages lit up on Diwali

Balrampur News: दीपावली पर जगमग हुए शहर से लेकर गांव

Sat, 11 Nov 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
From cities to villages lit up on Diwali
बलरामपुर। धन, धान्य व खुशहाली का प्रतीक दीपावली त्योहार रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके एक दिन पहले छोटी दीपावली पर शनिवार को शहर व गांवों में मकान दीपक की रोशनी और झालरों से जगमगाने लगे हैं। वहीं, बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। शाम चार बजे से लेकर सात बजे के बीच लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है।
विज्ञापन

दीप पर्व को लेकर तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी देवी मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं, भगवतीगंज बाजार के व्यापारियों ने विशेष तैयारी की है। यहां पर झालर व दीप के साथ ही केले के पत्ते व फूलों से भी घरों को सजाया गया है। बाजारवासी डॉ. पंकज गुप्त, शरद गुप्त, चंद्रप्रकाश गुड्डू, गंगा शर्मा व संजय मिश्र आदि ने बताया कि भगवतीगंज में दीपावली देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
विज्ञापन

धर्माचार्य पंडित बजरंगी प्रसाद शास्त्री ने बताया कि रविवार की शाम चार बजे से लेकर सात बजे तक लक्ष्मी पूजन व दीये जलाने का सबसे अच्छा मुहूर्त है। इसके अलावा रात नौ बजे से 11 बजे तक मध्य लग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed