{"_id":"64b42f8c2522e406fc0ddbf6","slug":"fraud-of-one-lakh-rupees-in-the-name-of-getting-residential-lease-balrampur-news-c-99-1-slko1019-1125-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी
Sun, 16 Jul 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उतरौला (बलरामपुर)। घर बनाने के लिए आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर महिला से एक लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़िता ने नामजद तहरीर उतरौला कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासिनी असफिया परवीन ने उतरौला कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि वह एक किराए के मकान में रहती है। करीब छह माह पहले एक व्यक्ति सरकारी कर्मचारी बनकर हाथ में कागजात लिए मकान का सर्वे करने आया। उसने निजी घर, मकान व जमीन न होने की जानकारी प्राप्त की। उसके बाद उतरौला ग्रामीण में घर बनाने के लिए दो बिस्वा सरकारी जमीन का आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की।
असमर्थता जताने पर एक लाख रुपये में पट्टा दिलाने का सौदा तय हुआ। पहली किस्त के तौर पर पचास हजार रुपये दे दिया। 20 दिन बाद जालसाज ने घर पहुंचकर शेष 50 हजार रुपये भी ले लिए। कहा कि सात दिन बाद आवासीय पट्टा का कागज मिल जाएगा। पहले वह फोन पर टालमटोल करता रहा, अब मेरा नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। जांच में पता चला है कि वह तहसील का कर्मचारी नहीं है। कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि तहरीर मिली है, छानबीन की जा रही है।