फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   fraud

मंत्री को नाना बताकर हड़पे आठ लाख

Tue, 28 Jul 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
fraud
बलरामपुर। सूबे के समाज कल्याण मंत्री को अपना नाना बताकर जालसाज ने नौकरी, ठेका व स्कूटी दिलाने के नाम पर करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर रेहरा बाजार थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना रेहरा बाजार के ग्राम सरायखास निवासी जय नरायन श्रीवास्तव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बलरामपुर में उनकी मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले अशोक कुमार बौद्घ से हुई। अशोक ने बताया कि सूबे के समाज कल्याण मंत्री हमारे नाना हैं। अशोक ने हमारी बेटी को नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख व बेटे को समाज कल्याण विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग से स्कूटी दिलाने के नाम पर परिवार के पांच लोगों से 15-15 हजार रुपये ले लिए। मैंने भी इसके खाते में तथा नकदी मिलाकर नौकरी व ठेके के लिए करीब सात लाख रुपये दे दिए। इसके लिए मैैंने घर की औरतों के गहने तक बेंच दिए। ब्याज पर पैसे उधार भी लिया है। अशोक ने आज तक नौकरी, ठेका व स्कूटी कुछ नहीं दिलाया। पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार पारस प्रसाद ने बताया कि जयनरायन की तहरीर पर अशोक कुमार बौद्घ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक बी वर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के समाज कल्याण मंत्री को रिश्तेदार बताकर ठगी करने के मामले में अशोक कुमार बौद्घ के खिलाफ पहले भी थाना गौरा चौराहा व नगर कोतवाली बलरामपुर में केस दर्ज है। पुलिस अशोक को गिरफ्तार कर जेल भी भेज चुकी है।

मंत्री समाज कल्याण उत्तर प्रदेश रमापति शास्त्री ने बताया कि बलरामपुर में अशोक कुमार बौद्घ नाम के व्यक्ति से मेरा कोई संबंध नहीं है। पहले भी इसने मेरे नाम पर धोखाधड़ी किया है। मैंने बलरामपुर के डीएम व एसपी से भी आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा था। अब आरोपी के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमों का विवरण लेकर मामले की शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed