{"_id":"5e8c9bc78ebc3e78dc777c95","slug":"four-mlas-gave-one-crore-in-kovid-care-fund-balrampur-news-lko5168231196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड केयर फंड में चार विधायकों ने दिए एक-एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड केयर फंड में चार विधायकों ने दिए एक-एक करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले के चारों विधायकों ने अपनी निधि से एक-एक करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में देने का निर्णय लिया है। कोविड केयर फंड में विधायकों ने एक माह का वेतन भी समर्पित किया है। विधायकों ने मुख्य विकास अधिकारी को इस आशय का पत्र सौंपा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू व उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने अपनी-अपनी विधायक निधि से एक-एक करोड़ रुपये तथा एक-एक माह का वेतन यूपी कोविड केयर फंड में जमा करने का निर्णय लिया।
जिलाध्यक्ष सहित बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने विधायकों के इस सेवाभाव की सराहना की। बैठक के बाद विधायकों ने इस आशय का पत्र मुख्य विकास अधिकारी एवं विधानसभा अध्यक्ष को प्रेषित कर दिया है। विधायकों ने सामाजिक संगठनों व संपन्न घरानों से भी इस महामारी से बचाव के लिए राहत फंड में अधिक से अधिक दान करने की अपील की है।
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व ग्रेजुएट मेडिकल प्रेक्टिसनर एसोसिएशन ने कोरोना से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में तीन लाख 20 हजार रुपये चेक के माध्यम से जमा कराए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. अब्दुल कय्यूम ने एक लाख 56 हजार रुपये तथा ग्रेजुएट मेडिकल प्रेक्टिसनर एसोसिएशन के सचिव डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा ने एक लाख 64 हजार रुपये का चेक पीएम केयर फंड में जमा कराया है।