फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four lakh eight thousand rupees looted from showroom worker in broad daylight

Balrampur News: दिनदहाड़े शोरूम कर्मी से चार लाख आठ हजार रुपये लूटे

Thu, 01 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four lakh eight thousand rupees looted from showroom worker in broad daylight
बलरामपुर। दोपहर करीब ढाई बजे बृहस्पतिवार को दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े मारुति सुजुकी शोरूम के कैशियर का रुपयों से भरा बैग छीन लिया। बैग में चार लाख आठ हजार रुपए होने की बात कही जा रही है। शोरूम कर्मी रुपयों को तुलसीपुर रोड स्थित बैंक आफ इंडिया की मुख्य शाखा में जमा करने गया था। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश झारखंडी रेलवे स्टेशन की ओर गली में भाग गए। घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसपी ने तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

गोंडा जिले में कोतवाली नगर क्षेत्र के महराजगंज मोहल्ला निवासी विष्णु प्रताप शुक्ला भगवतीगंज स्थित मारुति सुजुकी के शोरूम में कैशियर की नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार को वह अपनी बाइक से बैंक आफ इंडिया में कैश जमा करने गए थे। उन्होंने पीठ पर टंगे बैग में चार लाख आठ हजार रुपए रखे हुए थे। विष्णु प्रताप ने बताया कि जैसे ही उन्होंने बैंक के किनारे स्थित गली में अपनी बाइक रोकी, उसी समय पीछे से एक बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। विष्णु जबतक मामला समझ पाते तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर झारखंडी रेलवे स्टेशन की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

विष्णु प्रताप ने घटना की सूचना नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह को दी। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस टीम ने एक मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखा। मोहल्ले वालों के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की। फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों के बाइक का नंबर पढ़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान कराई जा रही है। घटना की जांच के लिए सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व कोतवाली नगर की पुलिस को लगाया गया है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed