फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four killed by Corona, 70 positive in district

कोरोना से चार की मौत, जिले में 70 मिले पॉजिटिव

Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Four killed by Corona, 70 positive in district
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। जिले में 70 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बलरामपुर नगर के मोहल्ला खलवा निवासी सत्यदेव पांडेय (50) को बुखार व खांसी की शिकायत पर 30 अप्रैल को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां इलाज के दौरान तीन मई को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पिपरा बनकट बलरामपुर निवासी सुहैद अहमद (32) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर एक मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान तीन मई उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसा जैतापुर निवासी तारा देवी (65) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर 29 अप्रैल को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था तीन मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी तरह तुलसीपुर के ग्राम शेखाडीह सुखरामपुर निवासी इवन हसन (50) को बुखार व खांसी की शिकायत पर तीन अप्रैल को सतीशचंद्र पांडेय एल-2 कोविड हास्पिटल गोंडा में भर्ती कराया गया था।
यह मधुमेह एवं दिल की बीमारी से ग्रसित थे। वहां पर इलाज के दौरान तीन मई को उनकी मौत हो गई। जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 70 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोंगों में गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम छितरपारा में सबसे अधिक चार व्यक्ति शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5521 हो गई है। 4211 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 78 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1232 हैं।

कोरोना संक्रमण की बढ़ती हुई संख्या के बीच मंगलवार को भी नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। जिले में इस दिन जहां 77 नए लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं 146 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। नए केस के मुकाबले स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने से जिले के लोगों में राहत महसूस किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 4211 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed