फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four cattle died due to lumpy disease, three sick

Balrampur News: लंपी बीमारी से चार मवेशियों की मौत, तीन बीमार

Wed, 26 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 26 Jul 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Four cattle died due to lumpy disease, three sick
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत उदईपुर बदलपुर में लंपी बीमारी फैलने से पशुपालक परेशान हैं। बीते दिनों लंपी बीमारी की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन बीमार हैं। सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य टीम के गांव में न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

उदईपुर बदलपुर गांव में कई दिनों से लंपी बीमारी फैली है। गांव निवासी महावीर ने बताया कि उनका और सोमई का एक-एक और नाथूराम के दो मवेशी की लंपी बीमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने पशु चिकित्सालय पर सूचना दी लेकिन कोई स्वास्थ्यकर्मी जांच करने नहीं आया। अभी भी तीन मवेशी बुरी तरह बीमार हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण अब्दुल अजीज, प्रदीप व विजयपाल आदि ने बताया कि पशुओं के पूरे शरीर पर बड़े-बड़े दाने निकल आए हैं। तेज बुखार भी रहता है। इसकी जानकारी पशु चिकित्सालय पर दी गई थी लेकिन चिकित्सक जांच करने नहीं आए। बीमारी बढ़ने से चारों मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने बताया की कौवापुर अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण पशुओं के इलाज करने में असुविधा होती है। उदईपुर बदलपुर गांव में पशुओं के बीमार होने की सूचना मिली है। पैरामेडिकल टीम को भेजकर पशुओं का टीकाकरण व पशुपालकों को दवा वितरण कराया गया है।

पशुपालकों को दी जानकारी
गैसड़ी। क्षेत्र के कोड़री गांव में पशु विकास केंद्र कठौआ में पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु चिकित्सक डाॅ. पारितोष मिश्र ने पशुपालकों को पशुपालन के जरिए आर्थिक स्थिति सुधारने के संबंध में जानकारी दी। साथ ही पशुओं में होने वाली बीमारी, बचाव व लक्षण के बारे में जानकारी दी गई। गोष्ठी में अवधेष प्रताप सिंह व सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed