{"_id":"607b21bf8ebc3e246a000522","slug":"four-arrested-in-the-case-of-a-young-man-s-death-balrampur-news-lko5746486186","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। हरैया गनेशपुर गांव में 15 अप्रैल को दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हो गए थे। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था जिसमें से सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना सुरेश कुमार वर्मा ने शनिवार को बताया कि हरैया गनेशपुर गांव में 15 अप्रैल को दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई थी। घटना में आठ लोग घायल हुए थे जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान प्रकाश (34) की अस्पताल में मौत हो गई थी।
मृतक के भतीजे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। चारों आरोपी रामधीरज, ननकने, विनोद व दिनेश को गनेशपुर जंगल से गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया गया है।