फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Foundation stone for the police station laid in Nayanagar

Balrampur News: नयानगर में हुआ पुलिस चौकी का शिलान्यास

Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone for the police station laid in Nayanagar
बलरामपुर के रेहरा बाजार में चौकी का ​शिलान्यास करते लोग।-स्रोत: विभाग
रेहरा बाजार। नयानगर बाजार में सोमवार को नई पुलिस चौकी के लिए शिलान्यास हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने नींव में ईंट रखकर निर्माण कार्य शुरू कराया। पुलिस चौकी बनने से 40 हजार आबादी सहित नयानगर बाजार के 600 व्यापारियों को सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि नयानगर चौकी से ग्रामसभा बूधीपुर, सरायखास, नयानगर घोघरा, कंछर, सेमरा, बैरिया सुर्जनपुर, नयानगर कस्बा के 141 गांवों की आबादी को जोड़ा जा रहा है। चौकी पर एक चौकी इंचार्ज सहित छह कांस्टेबल 24 घंटे तैनात रहेंगे। इस अवसर पर गंगाराम वर्मा, गंगाराम यादव, मनोज पांडेय, अवधेश यादव, कौशल यादव आदि मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कस्बा नयानगर में पुलिस चौकी होने से व्यापारियों की सुरक्षा पुख्ता होगी। साथ ही गांवों को त्वरित सहायता मिलेगी। पुलिस सहायता लेने के लिए अब रेहरा बाजार तक जाने का समय बचेगा। दूरी कम होने से पुलिस सहायता के लिए गांवों में शीघ्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed