फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former SP MLA Hashmi arrested for grabbing government land

Balrampur News: सरकारी जमीन कब्जाने में पूर्व सपा विधायक हाशमी गिरफ्तार

Sun, 18 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Former SP MLA Hashmi arrested for grabbing government land
सादुल्लाहनगर थाने में पुलिस गिरफ्त में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी।-संवाद
बलरामपुर। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे सरकारी जमीन का नामांतरण अपने तथा भाइयों के नाम कराने के आरोप में उतरौला के पूर्व सपा विधायक आरिफ अनवर हाशमी को शुक्रवार रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक को शनिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने शनिवार को बताया कि पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी पंजीकृत भूमाफिया है। आरिफ का गिरोह सूचीबद्ध है। ये गिरोह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर लेता है। राजस्व लेखपाल सुनील कुमार ने गुरुवार को 14 जून को सादुल्लाहनगर थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी। इसमें कूटरचित दस्तावेजों के सहारे ग्राम सादुल्लाहनगर स्थित सरकारी भूमि का अपने व अपने परिजनों के नाम नामांतरण कराने का आरोप लगाया था। लेखपाल की तहरीर पर सादुल्लाहनगर थाने में पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर खां द्वारा की गई। साक्ष्यों में आरोप सही पाया गया। इस पर सादुल्लाहनगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार रात सादुल्लाहनगर से पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व विधायक को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कूटरचित ढंग से सरकारी जमीन का नामांतरण अपने व परिजनों के नाम कराने के मामले में पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी की एक करोड़ पांच लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसडीएम उतरौला स्वप्निल यादव व सीओ उदयराज सिंह ने शनिवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्राम जिगनी में 30 लाख एवं सादुल्लाहनगर में 75 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed