फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former Pradhaan dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर पूर्व प्रधान की मौत

Wed, 26 Oct 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Former Pradhaan dies after being crushed by truck
बलरामपुर। उतरौला नगर में बलरामपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसा करने वाले चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन

गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़हरी के पूर्व प्रधान राधेश्याम पटवा (55) बुधवार को साइकिल से उतरौला नगर गए थे। कोतवाली से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पूर्व प्रधान के साथ-साथ उन्हीं के गांव के साइकिल सवार त्रिलोकी व इसराइल को भी कुचल दिया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राधेश्याम पटवा की मौके पर ही मौत हो गई। त्रिलोकी व इसराइल को मामूली चोटें आईं। सीएचसी उतरौला में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मधपुर गांव में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई। मधपुर निवासी जिलेदार पांडेय (47) मिठाई लेकर पैदल घर जा रहे थे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। घायल जिलेदार को सीएचसी उतरौला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed