फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former minister Yakub Qureshi's son shifted to Balrampur jail

Balrampur News: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा बलरामपुर जेल में शिफ्ट

Tue, 17 Jan 2023 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Former minister Yakub Qureshi's son shifted to Balrampur jail
बलरामपुर। गैंगस्टर के मामले में सात जनवरी को दिल्ली से गिरफ्तार किए गए पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे इमरान कुरैशी को मंगलवार को मेरठ जिला जेल से बलरामपुर जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। इमरान को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने वर्ष 2022 में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनके बेटे इमरान कुरैशी समेत सात लोगों पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने याकूब कुरैशी पर 50 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन

सात जनवरी 2023 को दिल्ली से पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी व इमरान को गिरफ्तार किया गया था। दोनों मेरठ जेल में निरुद्ध थे। मेरठ जेल में दोनों से मुलाकात करने वालों की संख्या बढ़ रही थी। इस पर कारागार प्रशासन की रिपोर्ट पर शासन ने पूर्व मंत्री व बेटे को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व मंत्री के बेटे इमरान कुरैशी को गुपचुप तरीके से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बलरामपुर जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। देर शाम जेल अधीक्षक कुंदन मिश्र ने बताया कि इमरान कुरैशी को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।

एसपी केशव कुमार ने बताया कि मेरठ जेल प्रशासन के अनुरोध पर शासन ने यह फैसला लिया है। पूर्व मंत्री के बेटे इमरान कुरैशी को बलरामपुर जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed