फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former branch manager arrested on charges of embezzlement of 10.86 lakh

Balrampur News: 10.86 लाख गबन के आरोप में पूर्व शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Former branch manager arrested on charges of embezzlement of 10.86 lakh
शुभम शुक्ला, अ​भियुक्त
बलरामपुर। किसान क्रेडिट कार्ड ऋण खाते से 10.86 लाख रुपये के गबन के आरोप में कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंध को लखनऊ स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया है। 25 दिसंबर को बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने उनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेज के जरिये गबन का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक ऋषि सारस्वत ने 25 दिसंबर को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की, इसमें पता चला कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक शुभम शुक्ला ने उधारकर्ता की जानकारी, सहमति और हस्ताक्षर के बिना ही ऋण खाते के नवीनीकरण से संबंधित कूटरचित दस्तावेज तैयार किए। इसके बाद बिना ग्राहक के हस्ताक्षर के विड्रॉल फाॅर्म भरकर अलग-अलग तिथियों में धनराशि निकाल ली और उसे अपने निजी उपयोग में ले लिया।
विज्ञापन

साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने आरोपी शुभम शुक्ला पुत्र स्व. रामकुमार शुक्ला, निवासी साईं सिटी, आईआईएम रोड, भिटौली, थाना मड़ियांव (लखनऊ) को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तैनाती पूर्व में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बलरामपुर शाखा में प्रबंधक के पद पर 2023 से जून 2025 तक थी। इस दौरान करीब 10 केसीसी खातों से धनराशि निकालने का मामला सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा पूछताछ में कबूल किया गुनाह

एसपी विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैसों की जरूरत के चलते उसने ग्राहकों के खातों से बिना हस्ताक्षर के वाउचर लगाकर रकम निकाली। उसने करीब दो लाख रुपये ऑनलाइन अपने और पत्नी के संयुक्त खाते में ट्रांसफर किए, जबकि शेष धनराशि नकद निकालकर खर्च कर दी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed