फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Formation of Children's Parliament, Omprakash became Prime Minister

Balrampur News: बाल संसद का गठन, ओमप्रकाश बने प्रधानमंत्री

Sat, 17 Dec 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Formation of Children's Parliament, Omprakash became Prime Minister
बलरामपुर। शिक्षा क्षेत्र हरैया सतघरवा के प्राथमिक विद्यालय बढ़ईपुरवा में शनिवार को बाल संसद का चुनाव हुआ। इसमें कक्षा चार के छात्र ओमप्रकाश को प्रधानमंत्री व पूजा गुप्ता को उप प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

बाल संसद के गठन के लिए बच्चों ने प्रचार-प्रसार करते हुए चुनावी माहौल तैयार किया। नामांकन प्रक्रिया होने के बाद मतदान कराया गया। बच्चों को ही पुलिसकर्मी, पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि की जिम्मेदारी दी गई। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद परिणाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

ओमप्रकाश प्रधानमंत्री, पूजा गुप्ता उप प्रधानमंत्री, पलक गिरी शिक्षामंत्री, संतोष निषाद उप शिक्षा मंत्री, साहिल खान अनुशासन मंत्री, सुमित वर्मा पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री, शिवा मिश्र खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री और अमित कुमार स्वास्थ्य मंत्री चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में एआरपी वेदमणि त्रिपाठी, विवेकानंद अवस्थी, सत्यप्रकाश पाठक, चंद्रेश मिश्र, प्रिया, नीतेश प्रताप सिंह, हर्षित सिंह, अनीता ओझा, हरीराम एवं भीष्म कुमार मिश्र ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed