फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Food grains will be purchased from the budget for making hot food.

Balrampur News: गर्म भोजन बनाने के बजट से ही खरीदा जाएगा खाद्यान्न

Thu, 30 Nov 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Nov 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Food grains will be purchased from the budget for making hot food.
बलरामपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गरमा गरम भोजन मुहैया कराने की हाटकुक्ड योजना में खाना बनाने के बजट से ही गेहूं व चावल की भी खरीद होगी। इसके लिए प्रत्येक छात्र के हिस्से में आने वाली 4.50 रुपये की धनराशि में से ही खाद्यान्न के लिए 25 पैसे व रसोइया के मानदेय के लिए भी 50 पैसे की कटौती होगी। इसके बाद बचे हुए 3.75 रुपये से ही प्रधान को भोजन बनाने का प्रबंधन कर उसे वितरित कराना होगा।
विज्ञापन

जिले में संचालित प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 30 से 35 बच्चों का पंजीकरण कराया गया है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अधीन संचालित 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 3-6 साल आयु वर्ग के करीब 66 हजार बच्चों को अभी तक पोषण पोटली दी जा रही है। अब गरमा गरम भोजन दिए जाने की व्यवस्था हुई है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों को खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से उचित दर विक्रेता के माध्यम से गेहूं और चावल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि हॉटकुक्ड योजना को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में शुरू कराया गया है। इसके लिए प्रधान व सभासद के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का संयुक्त बैंक खाता खुलवाया गया है। बताया कि प्रत्येक छात्र के हिस्से में आवंटित होने वाले 4.25 रुपये में से 50 पैसा रसोइया के पारिश्रमिक व 25 पैसा खाद्यान्न खरीद के लिए खर्च होने के बाद शेष बची 3.75 रुपये की राशि में से ही रसोई गैस, तेल-मसाला आदि का खर्च चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉटकुक्ड योजना में पंजीकृत बच्चों के भोजन बनाने के लिए परिषदीय विद्यालयों की रसोइया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों की विद्यालयों के साथ मैपिंग कराई गई है। रसोइया विद्यालय के छात्रों के एमडीएम के साथ ही नौनिहालों के लिए भी भोजन पकाएंगी। आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहालों के लिए भोजन पकाने के लिए प्रति बच्चा 50 पैसा पारिश्रमिक प्रतिदिन के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed