{"_id":"60844c0a8ebc3e246b0d84b5","slug":"follow-the-candidates-code-of-conduct-balrampur-news-lko575591698","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी आचार संहिता का कराएं पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी आचार संहिता का कराएं पालन
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव को लेकर अराजक तत्वों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देशन में जिले की सभी कोतवाली व थानों में शनिवार को बैठकें करके उम्मीदवारों को आदर्श चुनाव आचार संहिता व कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने की नसीहत दी गई।
एएसपी ने थाना गौरा चौराहा परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की। सभी प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सख्त नसीहत दी गई।
प्रचार-प्रसार के दौरान स्वयं के साथ-साथ अपने साथियों को भी अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कहा गया। वोटर को धमकाने, लालच देने, शराब पिलाने और अन्य किसी भी असंवैधानिक कार्य की शिकायत मिलने पर प्रत्याशी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
इसी तरह से कोतवाली नगर, देहात, जरवा, उतरौला, गैसड़ी, थाना रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर, महराजगंज तराई, हरैया, ललिया व पचपेड़वा में भी चारों सर्किल के सीओ और प्रभारी निरीक्षकों ने बैठकें करके प्रत्याशियों को आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करने का पाठ पढ़ाया।