{"_id":"5fd1011f8ebc3e3c4c2fd1d1","slug":"fog-covered-earth-sky-life-trapped-in-disaster-balrampur-news-lko5538770170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से ढका धरती-आसमान, आफत में फंसी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से ढका धरती-आसमान, आफत में फंसी जान
विज्ञापन
लीड

दो थाना क्षेत्रों में घने कोहरे से हुईं दुर्घटनाएं, एक की हालत गंभीर
घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर लगाया ब्रेक, दिन भर नहीं हुए सूर्य के दर्शन
अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को हुई दिक्कत, लाइटें जलाकर रेंगते हुए सड़कों पर चले वाहन
फोटो-2, 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। कोहरे की चादर से धरती-आसमान पूरी तरह से ढक गया। लोगों की जान आफत में फंस गई है। रात के समय से ही छाए घना कोहरे की चादर बुधवार भी जस की तस रही। घने कोहरे के चलते दो थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे हुए जिसमें की एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहनों की रफ्तार पर घने कोहरे ने ब्रेक लगा दिया। लोग वाहनों की लाइटें जलाकर सड़कों पर रेंगते दिखे। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोहरा गिरने से कुछ फसलों को फायदा होगा तो वहीं कुछ को नुकसान भी।
बता दें कि आठ दिसंबर की शाम से मौसम का मिजाज अचानक बदलने लगा। दोपहर तक खिली धूप अचानक शाम होते-होते गायब हो गई। घने कोहरों से धरती आसमान ढक गया। बुधवार को सुबह भी घने कोहरे का प्रकोप रहा जो शाम तक बना रहा है। दिन भर सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही है। लोग वाहनों की लाइटें जलाकर सड़कों पर रेंग-रेंग कर चलते रहे। घने कोहरे से सड़क हादसों में वृद्धि हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांगनार गांव के पास नेशनल हाइवे पर घने कोहरे में पिकप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। घटना में चालक असलम को मामूली चोट आई है। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली रमाशंकर यादव ने बताया कि मौके पर हल्का सिपाही को भेजकर जांच कराई जा रही है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के हरैया तिराहे पर बने पार्क के दीवार से एक बाइक सवार अचानक टकरा गया। बाइक सवार काफी देर तक बेहोशी की हालत में सड़क के किनारे पड़ रहा है। आसपास के लोगों ने घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना इकरार अहमद ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक बाजार निवासी रिंकू कश्यप(35) देवीपाटन पोखरा के निकट धर्मशाला में बहू भोज कार्यक्रम यहां आया था। भोजन करने के बाद बाइक से बलरामपुर जा रहा था तभी घने कोहरे के चलते हादसा हो गया। कोहरा गिरने से विशेषज्ञ फसलों के लिए फायदेमंद बता रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने बताया कि गेहूं, मसूर, आलू व अन्य रबी फसलों के लिए कोहरा गिरना काफी फायदेमंद है। दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान हो सकता है इसके लिए किसानों को उपाय करने होंगे। दलहनी व तिलहनी फसलों में कीटनाश्कों का छिड़काव करके नुकसान से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
गरीबों को बांटे गए गर्म कपड़े
बलरामपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुधवार को कमजोर, असहाय व गरीबों को कंबल वितरित किया। महासभा के जिलाध्यक्ष सुुजीत कुमार श्रीवास्तव एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विशाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने नगर में रेलवे स्टेशन, रोडवेज, वीर विनय चौराहा, अस्पताल, भगवतीगंज व नगर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर गरीबों को गर्म कपड़े वितरित किए। महासभा के पदाधिकारियों ने नगरवासियों से अपील किया है कि अपने आस पास रहने वाले गरीबों को ठंड की मौसम से बचने के लिए गर्म कपड़े भेंट करें। इस अवसर पर देवीपाटन मंडल संयोजक अमन श्रीवास्तव, आलोक माथुर, सतीश श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, शांतनु श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव व आदर्श श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।