फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Flood victims protested by blocking the highway

बाढ़ पीड़ितों ने हाइवे जाम कर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2022 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Flood victims protested by blocking the highway
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में घुघुलपुर गांव के निकट शुक्रवार सुबह राहत सामग्री न मिलने से नाराज बाढ़ पीड़ितों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। मामले में नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गंगाबख्श भागड़, गंगापुर बांकी, चौका खुर्द, गुहिजपुरवा आदि गांवों के लोगों ने एक सप्ताह बाद भी राहत सामग्री न मिलने पर शुक्रवार सुबह घुघुलपुर गांव के पास नेशनल हाइवे जाम कर दिया। ये लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पीड़ितों का कहना था कि बाढ़ में घर में रखा अनाज बह गया है। ऊंचे स्थानों पर मवेशियों के साथ रुके हुए हैं। बच्चे व बड़े भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। मगर प्रशासन की तरफ से न तो लंच पैकेट मिल रहा है और न ही राहत सामग्री। अभी तक किसी प्रशासनिक अफसर व जनप्रतिनिधि ने बाढ़ पीड़ितों की सुधि नहीं ली है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों द्वारा नेशनल हाइवे जाम करने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को हटाया। इसके बाद एनएच पर आवागमन सुचारु हो सका। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि बाढ़ पीड़ित समझाने पर भी नहीं मान रहे थे। इसके चलते नौ लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed