{"_id":"60ca16588ebc3e32371e6a12","slug":"flood-situation-created-in-many-villages-due-to-lack-of-drainage-balrampur-news-lko5827264119","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी न होने से कई गांव में बने बाढ़ के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी न होने से कई गांव में बने बाढ़ के हालात
विज्ञापन
बलरामपुर। जल निकासी न होने से हरैया थाना क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं। खेतों में पानी भर जाने से धान बीज की नर्सरी बर्बाद हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरिहा के प्रधान अमन कुमार वर्मा, ग्रामीण अब्दुल समद, नईम, उमर, कल्लू, फिरोज, खलीउल्ला शाह व शामशाद आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि मजरा विशुनपुर में निर्माणाधीन सरयू नहर खंड-5 का कार्य आधा अधूरा होने के चलते जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
तीन दिनों की भारी बारिश में पानी जमा हो गया है जिससे आसपास के कई गांवों में बाढ़ के हालात बन गए है। 15 किलोमीटर दूर जंगल का पानी इसी रास्ते से आता है। सरयू नहर निर्माण कराकर जल निकासी का रास्ता बंद कर दिया गया है। समस्या का निराकरण कराने के लिए कई बार सरयू नहर के अधिकारियों को सूचना दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
बरसात का पानी जमा होने से खेतों में डाली गई धान की नर्सरी बर्बाद हो गई है। हल्का लेखपाल ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। जेसीबी लगाकर जल निकासी की व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी।